Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली में बनता है पुष्कल योग, राजा की तरह जीते हैं जिंदगी

जिन स्त्री-पुरुषों की हथेली पर पुष्कल योग बनता है, उनका जीवन राजसी ठाट-बाट वाला होता है। कहते हैं कि वह कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करते...

Palmistry
धर्म डेस्क। Pushkal Yoga in Palm in Hindi हस्तरेखा हमारे भविष्य, जीवन और स्वभाव का आईना होती हैं। किसी के हाथ के लकीरों को देखकर उसके जीवन से जुड़े कई पहलुओं को समझा और बताया जा सकता है। इसे हस्तरेखा विज्ञान (Hastrekha Science) कहते हैं। अगर हस्तरेखा विज्ञान की थोड़ी-बहुत समझ भी हो जाए तो यह जीवन को खुशहाल बनाने का अहम रास्ता हो सकता है। वैदिक ज्योतिष में हस्तरेखा शास्त्र (Hastrekha Shastra) को मानव जीवन के तमाम पहलुओं के अध्ययन के लिए आवश्यक माना गया है। 

आर्थिक समृद्धि का संकेत देता है पुष्कल योग (Pushkal yoga indicates economic prosperity)

हाथ की रेखाएं भविष्य का आईना हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वैसे तो कई रेखाएं हैं, जिनके माध्यम से अपने जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इसमें से ही एक है पुष्कल योग (Pushkal Yoga), जिसे आर्थिक समृद्धि का संकेत माना जाता है। जिनके हथेली में यह योग बनता है, उनका जीवन राजसी ठाट-बाट वाला होता है। 

पुष्कल योग कैसे बनता है (How is Pushkal Yoga formed) 

जब किसी व्यक्ति की हथेली में शनि और शुक्र पर्वत स्पष्ट प्रतीत होता है और शुक्र पर्वत से भाग्य रेखा की शुरुआत होती है। यह रेखा शनि पर्वत के मध्य तक आती है। तब पुष्कल योग बनता है। जिनकी हथेली में यह योग बनता है, उन्हें कभी धन की कमी महसूस नहीं होती है। जीवन खुशहाल रहता है। 

कॅरियर में मिलती है कामयाबी (success in career)

जिन लोगों की हथेली में पुष्कल योग बनता है, उन्हें कॅरियर में कामयाबी हासिल होती है। वह जहां भी होते हैं सफलता उनके साथ रहती है। समाज में मान-सम्मान भी मिलता है। वह स्वभाव से मधुर होते हैं। यदि वह व्यापार-कारोबार में क्षेत्र में हैं तो वहां भी वह पीछे मुड़ कर नहीं देखते हैं।

बड़े ही सामाजिक होते हैं यह लोग (These people are very social) 

जिन स्त्री-पुरुषों की हथेली में पुष्कल योग होता है। वह लोगों के दिलों में बड़ी आसानी से जगह बना लेते हैं। ऐसे लोग बड़े ही सामाजिक होते हैं। यह हर किसी के साथ जुड़े होते हैं और उनके सुख-दुख में काम आते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करते हैं और लोगों की निगाहों में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें...

Nag Panchami 2023 Date: नाग पंचमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, तारीख, धनलाभ को करें यह उपाय

WhatsApp: अब फोटो का कैप्शन भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे

Bollywood: इन फिल्मों की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Post a Comment

0 Comments