Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Shankh Yoga: हस्तरेखाओं में बन रहा शंख योग, भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

हस्तरेखाओं में शंख योग को ज्योतिष शास्त्र बेहद शुभ मानता है। जिनकी हथेली में यह शंख योग बनता है वह भाग्यशाली माने जाते हैं...

Shankha yoga

धर्म डेस्क। Palmistry यानी हस्तरेखा शास्त्र। हस्तरेखाएं हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। वह भविष्य का संकेत देती हैं, जिसे जान-समझ कर हमारे मन की जिज्ञासा शांत होती है। इसी में एक है शंख योग (shankh yoga)। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शंख योग (shankh yoga) बन रहा है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वह भाग्यशाली होता है। उसका जीवन सुखमय होता है। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही जिनकी हथेली में शंख होता है, उनका स्वभाव काफी मधुर होता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे पता चलता है शंख योग का।

इस तरह बनता है हथेली पर शंख योग

हमारी हथेली पर जो उभार बनते हैं। उन्हें ज्योतिष की भाषा में पर्वत कहते हैं। इस तरह हथेली पर कई तरह के पर्वत बनते हैं। हथेली पर जो पर्वत बनते हैं, उन्हें सूर्य, शुक्र, शनि, मंगल, बुध और चंद्रमा पर्वत के नाम से पहचाना जाता है। जब किसी मनुष्य की हथेली में शुक्र पर्वत अच्छा हो और वहां से कोई रेखा निकल कर शनि पर्वत और एक रेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती हो तो इसे शंख योग (shankh yoga) का बनना कहते हैं।

कम प्रयासों में मिलती है सफलता

शंख योग (shankh yoga) बनने के लाभ के बारे में जानने को हर कोई उत्सुक रहता है। जिन लोगों की हथेली में शंख योग (shankh yoga) बनता है, उन्हें जीवन में कम प्रयासों में ही सफलता मिल जाती है। उन्हें भौतिक सुखों की कभी कमी नहीं महसूस होती है। समाज में ऐसे व्यक्ति को खूब मान-सम्मान मिलता है। अगर उनके जीवन में कोई संकट का समय आता है तो जल्द ही उससे बाहर भी निकल जाते हैं। 

अच्छा होता है दाम्पत्य जीवन

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में शंख योग (shankh yoga) को लेकर कई बातें बताई जाती हैं। उसमें यह भी है कि ऐसे लोगों का दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा होता है। समझदार जीव साथी मिलता है। यही नहीं, ऐसे लोग भगवान पर अटूट श्रद्धा रखते हैं। यह भी कह सकते हैं ऐसे लोगों के जीवन मे अध्यात्म और भौतिकता का सामंजस्य बेहतर होता है। 

इसे भी पढ़ें...

👉Basti Mini Marathon 2023: 08 अक्तूबर को आयोजित होगा 12वां बस्ती मिनी मैराथन

👉UP Basti News: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आ रहीं बस्ती दौरे पर, जानिए कब

👉Diwali 2023 Date: दिवाली कब है? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Post a Comment

0 Comments