Diwali 2023 Date Calendar: वर्ष 2023 में दीपावाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। दीपोत्सव का पांच दिनों का पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलेगा।
धर्म डेस्क। Diwali 2023 Date Calendar: प्रकाश पर्व दिवाली या दीपावली का पर्व हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ा। इसका इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेसब्री से रहता। बच्चे हों या बड़े इस पर्व पर होने वाली आतिशबाजी में हर कोई शरीक होना चाहता है। वहीं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है, जो धन-धान्य और समृद्धि की देवी कही जाती हैं। दिवाली इस बार 12 नवंबर 2023 को रविवार के दिन पड़ रही है। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। पांच दिनों के दीपोत्सव का पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।
धरती पर निवास करती हैं माता लक्ष्मी
मान्यताओं के अनुसार दीपावली उत्सव के दौरान माता लक्ष्मी धरती पर ही निवास करती हैं। घर-घर में आशीर्वाद देने के लिए भ्रमण करती हैं। इसलिए दिवाली से कुछ दिन पहले ही घर की साफ-सफाई कर दी जाती है। रंग-बिरंगी झालरों से घर, दुकान की सजावट की जाती है ताकि माता लक्ष्मी आशीर्वाद देने के लिए उनके घर-प्रतिष्ठान में पधारें।
दीपावली 2023 का शुभ मुहूर्त (Diwali 2023 Muhurat)
भारतीय पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि दिन रविवार 12 नवंबर 2023 को पड़ रही है। तिथि काल की बात करें तो 12 नवंबर की दोपहर 02:44 बजे से 13 नवंबर 2023 की दोपहर 02:56 बजे अमावस्या तिथि रहेगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल में किए जाने का विधान है। ऐसे में 12 नवंबर को ही दिवाली मनाई जाएगी और इसी दिन माता लक्ष्मी की पूजा होगी।
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
- माता लक्ष्मी की आराधना का काल: शाम 05.39 बजे से रात 07.35 बजे तक, दिनांक 12 नवंबर 2023
- माता लक्ष्मी की पूजा के लिए उपयुक्त प्रदोष काल: शाम 05:29 बजे से रात 08:08 बजे तक
- दिवाली के दिन वृषभ काल: शाम 05:39 से रात 07:35 बजे तक
दीपावाली 2023 निशिता काल (Diwali 2023 Night Puja muhurat)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी की आराधना निशिता काल यानी मध्य रात्रि में भी किए जाने का विधान है। धन की आराध्या देवी की पूजा के लिए यह काल सर्वोत्तम माना गया है। इस काल में पूजा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। गरीबी दूर होती है। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
निशिता काल पूजा मुहूर्त
- माता लक्ष्मी की आराधना: 12 नवंबर 2023 की रात 11:39 बजे से 13 नवंबर 2023 के भोर में 12:32 बजे तक (अवधि 53 मिनट)
दीपावली पूजा का शुभ चौघड़िया मुहूर्त (Diwali 2023 Chaughadiya Muhurat)
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ): 12 नवंबर 2023 दोपहर 02:44 बजे से दोपहर 02:47 बजे तक
- सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 12 नवंबर 2023 की शाम 05:29 बजे से रात 10:26 बजे तक
- रात्रिकाल मुहूर्त (लाभ): 13 नवंबर 2023 की रात 01:44 बजे से भोर में 03:24 बजे तक
- ऊषाकाल मुहूर्त (शुभ): 13 नवंबर 2023 की सुबह 05:06 बजे से सुबह 06:45 बजे तक
प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का महत्व (Diwali Lakshmi puja in Night significance)
शास्त्रों में माता लक्ष्मी की पूजा और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए प्रदोष काल को सबसे उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि जब स्थिर लग्न चल रहा हो तब माता लक्ष्मी की श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाए तो माता लक्ष्मी घर में ही ठहर जाती हैं। इसके लिए वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है। सबसे उत्तम बात यह कि दिवाली पर्व के समय अधिकतर वृषभ लग्न प्रदोष काल के साथ अधिव्याप्त होता है। इसलिए प्रदोष काल को पूजा का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। amrit sansar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें...
👉UP Basti News: उपस्थिति बढ़ाने को प्राथमिक विद्यालयों में 15 दिन में करें पैरेंट्स-टीचर मीटिंग
👉Karwa Chauth Vrat 2023: जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व
👉Ganesh Chaturthi 2023 Date: जानें कब विराजेंगे गणेश, गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया
0 Comments