Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Basti News: निःस्वार्थ भाव से कर्म की प्रेरणा देता है वेद: आचार्य बृजेश

वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद का पढ़ना पढ़ना और सुनना सुनाना सब मनुष्यों का परम धर्म है...

arya-samaj

बस्ती (यूपी)। वेद हमें निःस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा देता है। यह कहना है अलीगढ़ से आए वैदिक प्रवक्ता आचार्य बृजेश का। वह आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा राजा बाजार बस्ती में आयोजित आठ दिवसीय वेद कथा का प्रारंभ करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया। वहीं, आचार्य देवव्रत आर्य के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ से हुआ। इस अवसर पर सबको नए यज्ञोपवीत दिए गए।

आचार्य बृजेश वैदिक प्रवक्ता अलीगढ़ ने बताया कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद का पढ़ना पढ़ना और सुनना सुनाना सब मनुष्यों का परम धर्म है। वेदों का ज्ञान होता तो देश में इतनी अशान्ति न होती। वेद से निःस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। वेद ज्ञान के अभाव में देश के लोग भांति-भांति के देवी-देवताओं के चक्कर में पड़ कर ठगे जा रहे हैं। हमारे महापुरूष श्री राम और कृष्ण वेद पथ पर चलने वाले थे जिससे हमारे देश का नाम विश्व में एक आदर्श राष्ट्र के रूप में जाना जाता हैै। सुल्तानपुर से पधारे पंडित राम मगन ने अपने भजनोपदेश में कहा कि वेद ईश्वर के द्वारा प्रदत्त ज्ञान है। मनुष्योपयोगी समस्त ज्ञान-विज्ञान केवल वेद में ही देखने को मिलता हैै। और किसी भी धर्म ग्रंथ में नहीं है। इसलिए वेद केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के मनुष्यों के लिए है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने आमजनमानस से कथा में सपरिवार सम्मिलित होने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर अर्चना आर्य, कनचनलता आर्य, आनंद स्वरूप आर्य, रजनी आर्य ओमकार आर्य गणेश आर्य विश्वनाथ आर्य उपेंद्र आर्य विवेक आर्य नवल किशोर चौधरी रजनी मिश्रा राजेश मिश्रा, राधेश्याम आर्य, आशुतोष मोदनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Click Here👎

👉TRAI Report: दम है यूपी वालों में, महीने में 36 घंटे फोन पर करते हैं बात

👉Anant chaturdashi 2023 in Hindi: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें अनंता पहनने का धार्मिक महत्व

👉ICC World Cup 2023: विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा विश्व कप 2023 का रंगारंग आगाज


Post a Comment

0 Comments